Akhilesh Yadav Biography in Hindi

अखिलेश सिंह यादव भारतीय राजनीतिज्ञ तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं जो वर्ष 2012 से 2017 तक उत्तर प्रदेश के बीसवें मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत रहे। 15 मार्च वर्ष 2012 में 38 की उम्र में उन्होंने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली। अखिलेश सिंह यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा के विपक्ष के नेता हैं जो 17वीं लोकसभा में आजमगढ़ के लिए MP तथा 18वीं विधानसभा में करहल के लिए विधानसभा के सदस्य हैं।

शुरूआती जीवन

अखिलेश सिंह यादव का जन्म 1 जुलाई वर्ष 1976 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई में हुआ था। इनकी माता का नाम मालती देवी तथा पिता का नाम मुलायम सिंह यादव है जोकि बाद में U.P. के मुख्यमंत्री थे। इनको जन्म देते समय मालती देवी को कई शारीरिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 2003 में मालती देवी का स्वर्गवास हो गया। अखिलेश सिंह यादव का लालन पालन उनके दादा दादी के द्वारा हुआ।

Akhilesh Yadav

नाम अखिलेश सिंह यादव
माता मालती देवी
पिता  मुलायम सिंह यादव
पत्नी  डिंपल सिंह यादव
उम्र 46
प्रोफ़ेशन राजनीतिज्ञ
जन्मदिवस 1 जुलाई 1976
जन्मस्थान सैफई,इटावा UP
धर्म हिन्दू

शिक्षा

अखिलेश सिंह यादव की प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय स्कूल सैफई तथा इटावा में हुई। इनकी स्कूलिंग धौलपुर मिलिट्री स्कूल, राजस्थान में पूरी हुई। इन्होने अपनी बैचलर तथा मास्टर डिग्री JSS Science and Technology University से पूरी की। इसके अलावा इन्होने Environmental Engineering में मास्टर डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ़ सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में प्राप्त की।

राजनीतिक करियर

वर्ष 2000 में हुए 13वें लोकसभा इलेक्शन में कन्नौज के लिए MP चुने गए। वर्ष 2004 में होने वाले 14वें लोकसभा इलेक्शन में दोबारा चुने गए। इस समय वह कई समितियों के सदस्य रहे: शहरी विकास समिति, कंप्यूटर के प्रावधान पर समिति, विज्ञान और प्रोद्योतिकी समिति तथा पर्यावरण और वन समिति। वर्ष 2009 में होने वाले 15वें लोकसभा इलेक्शन में पुनः चुने गए। इस समय भी ये कुछ समितियों के सदस्य रहे जैसे पर्यावरण और वन समिति, विज्ञान और प्रोद्योतिकी समिति। 15 मार्च वर्ष 2012 को सबसे कम 38 वर्ष में मुख्यमंत्री की कुर्सी सँभाली। वर्ष 2017 के विधानसभा इलेक्शन में सरकार बनाने के पर्याप्त सीट न जीतने पर 11 मार्च को गवर्नर राम नाइक को इस्तीफा सौपा। वर्ष 2019 के जनरल इलेक्शन तथा वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भी जीत हासिल की लेकिन सरकार बनाने में सक्षम नहीं थे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

अखिलेश सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश के 20वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। मुख्यमंत्री के कार्यकाल में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे कम समय में बनने वाला तथा सबसे लम्बा एक्सप्रेस वे पूरा हुआ और उद्घाटन भी किया गया। अखिलेश सिंह यादव ने UP 100 पुलिस सेवा, वीमेन पावर लाइन 1090 और 108 एम्बुलेंस सेवा शुरुआत की। इनके कुछ ढाँचागत उपलब्धियां जैसे लखनऊ मेट्रो रेल, लखनऊ इंटरनेशनल एकना क्रिकेट स्टेडियम, जनेश्वर मिश्रा पार्क (एशिया का सबसे बड़ा पार्क), आईटी सिटी और लखनऊ-बलिआ पूर्वांचल एक्सप्रेस वे जैसे प्रोजेक्ट शामिल है। वर्ष 2012 से 2015 तक 10वीं और 12वीं पास स्टूडेंट्स को 15 लाख लैपटॉप बाटें। यह दुनिया में किसी भी सरकार द्वारा सबसे बड़ी वितरण योजनाओं में से एक थी।

व्यक्तिगत जीवन

अखिलेश सिंह यादव की शादी पूर्व सांसद डिंपल यादव से हुई। इनके 2 बेटियां तथा एक बेटा है जिनका नाम टीना, अदिति और अर्जुन है। अखिलेश सिंह यादव प्रोफेशन से इंजीनियर तथा समाजसेवक है। इनकी फूटबाल तथा क्रिकेट जैसे स्पोर्ट्स में रूचि रही है। इनको म्यूजिक सुनना, किताबें पढ़ना तथा फिल्मे देखना पसंद है। मुख्यमंत्री बनने के बाद इनका परिवार दो भागो में विभाजित हो गया पहले में अखिलेश यादव की फॅमिली तथा दुसरे में इनके चाचा शिवपाल सिंह यादव की फॅमिली थी। अखिलेश सिंह यादव को राम गोपाल यादव जो की मुलायम सिंह यादव के चचेरे भाई हैं का समर्थन था। परन्तु शिवपाल सिंह यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाई। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के साथ गठबंधन में शामिल हुई तथा उनकी सीट से शिवपाल सिंह यादव विधायक बने।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *