BGMI की India में वापसी – गेम में किये ये चार बड़े बदलाव
Krafton India ने हाल में ही न्यू अपडेट और सुविधाओं के साथ बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया के वापसी की अनाउंसमेंट की है।आखिरकार BGMI ने कुछ बदलाव के साथ भारत में पुनः कमबैक किया है। इसके द्वारा किये गए बदलाव निम्नलिखित है।
किये ये चार बड़े बदलाव

टाइम लिमिट
Latest BGMI वर्जन में टाइम लिमिट का खासा ध्यान रखा गया है। 18 से कम वर्ष के प्लेयर्स प्रतिदिन 3 घंटे ही खेल पाएंगे जबकि 18 से अधिक आयु वाले प्रतिदिन 6 घंटे गेम खेल पाएंगे। पैरंट्स की वेरिफिकेशन तथा minors के लिए टाइम लिमिट आवश्यक होगी।
न्यू मैप
BGMI के नए वर्जन में NUSA नामक न्यू मैप भी लांच किया जायेगा। इसमें ziplines जैसे मैकेनिज्म को एनहान्स किया गया है। जिससे आइलैंड पर मूव करने में खिलाडियों को आसानी होगी तथा इस मैप में Zorb balls, स्विमिंग पूल, combustile building और destructible jars भी शामिल हैं।
गेम इवेंट्स
BGMI का नए वर्जन एक नए seven-day लॉगिन इवेंट के साथ आता है। जोकि एक परमानेंट पर्पल ग्रेड अंडरवर्ल्ड गार्डियन सेट प्रदान करता है। ऐसे ही पंद्रह दिन का प्रोग्रेसिव इवेंट पिंक ग्रेड badlands पंक ऑउटफिट तथा 10 दिन का प्रोग्रेसिव इवेंट यूजर को परमानेंट पिंक ग्रेड सैंडस्टॉर्म सेट प्रदान करता है।
रिवार्ड्स एंड पावर्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, न्यू BGMI अपडेट नए रिवार्ड्स प्रदान करेगी जैसे की सनग्लासेस, पैराशूट, मास्क, कवर, पिंक लेवल फुल सेट रिसोर्स और भी बहुत कुछ।