Mahendra Singh Dhoni Biography in Hindi

महेंद्र सिंह धोनी प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर हैं जिन्होंने 2007 से 2017 तक वन डे और 2008 से 2014 तक टेस्ट क्रिकेट में भारतीय राष्ट्रिय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे। महेंद्र सिंह धोनी सबसे अच्छे कप्तानों में एक तथा अच्छे विकेट कीपर और बल्लेबाज हैं। वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान भी रह चुके हैं। वे भारतीय घरेलु क्रिकेट में बिहार और झारखण्ड क्रिकेट टीम के लिए खेले।

महेंद्र सिंह धोनी ने अपना ODI डेब्यू 24 दिसंबर 2004 को चटगांव में बांग्लादेश के खिलाफ किया था। उसके एक साल बाद अपना पहला टी 20 मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला। वर्ष 2007 में वन डे क्रिकेट के कप्तान बने। 30 दिसंबर वर्ष 2014 में टेस्ट फॉर्मेट से रिटायरमेंट घोषित किया। वर्ष 2017 में इन्होने टी 20 तथा वन डे की कप्तानी छोड़ दी। 15 अगस्त वर्ष 2020 में धोनी ने सभी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट फॉर्मेट से सन्यास ले लिया। महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल खेलना जारी रखा है।

शुरुआती जीवन

महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची (बिहार) में हुआ था जोकि अब झारखण्ड में स्थित है। धोनी हिन्दू राजपूत परिवार से सम्बंधित हैं। इनके पिता का नाम पान सिंह तथा माता का नाम देवकी देवी था। पहले इनका घर उत्तराखंड के अल्मोरा जिले में था। इनके माता-पिता उत्तराखंड से रांची आ गए क्यूंकि इनके पिता पान सिंह यहाँ MECON Colony में पंप ऑपरेटर के पोस्ट पर काम करते थे। पहले धोनी DAV Jawahar Vidya Mandir स्कूल के फूटबाल टीम के गोलकीपर थे। इनकी गोलकीपिंग स्किल को देखकर इनके कोच केशव रंजन बनर्जी ने इनको क्रिकेटर बनने के लिया इंस्पायर किया। अपनी विकेटकीपिंग स्किल की वजह से कमांडो क्रिकेट क्लब में वर्ष 1995-1998 तक विकेटकीपर रहे। क्लब क्रिकेट में अपनी अच्छी परफॉर्मेंस के आधार पर 1997-1998 सीजन में विंनो मांकड़ ट्रॉफी अंडर-16 में सेलेक्ट हुए तथा वहां अच्छी परफॉरमेंस दी। वर्ष 2001 से 2003 तक खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर TTE के पोस्ट पर काम किया।

Mahendra Singh Dhoni Biography

नाम  महेंद्र सिंह धोनी
माता  देवकी देवी
पिता  पान सिंह
पत्नी  साक्षी सिंह धोनी
जन्मदिवस  7 जुलाई 1981
जन्मस्थान  रांची
प्रोफेशन  क्रिकेटर
बच्चे  जिबा सिंह धोनी

शुरुआती करियर

वर्ष 1998 में धोनी को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के फॉर्मर वाईस प्रेसिडेंट तथा रांची डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट के प्रेसिडेंट देवल सहाय ने सेंट्रल कोल् फ़ील्ड्स लिमिटेड टीम में सेलेक्ट किया। वर्ष 1998 तक इन्होने कभी प्रोफेशनल क्रिकेट नहीं खेला था। देवल सहाय इनके परफॉरमेंस से प्रभावित हुए, वे चाहते थे की धोनी बिहार क्रिकर्ट टीम में चयनित हो। धोनी रांची टीम में आ गए जोकि जूनियर बिहार टीम है। उसके बाद एक साल में ही बिहार रणजी टीम में शामिल हुए।

बिहार क्रिकेट टीम

सीजन 1999-2000 में 18 वर्ष की उम्र में धोनी ने बिहार क्रिकेट टीम में डेब्यू किया। असम क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए इन्होने हाफ सेंचुरी बनाई। धोनी ने पुरे सीजन के 5 मैचों में 283 रन बनाये। धोनी ने 2000-2001 में बिहार की तरफ से बंगाल के खिलाफ खेलते हुए फर्स्ट क्लास सेंचुरी बनाई।

इंडियन क्रिकेट टीम

धोनी को 2003-04 सीजन में उनकी अच्छी परफॉरमेंस के लिए पहचाना गया, वन डे फॉर्मेट में जिम्बाबे और केन्या दौरे में भारत ए टीम के लिए चुना गया। जिम्बाबे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 7 कैच लिए तथा अपनी विकेटकीपिंग स्किल दिखाई। अपना अच्छा प्रदर्शन जारी करते हुए उन्होंने एक के बाद एक शतक लगाए। उनकी अच्छी परफॉरमेंस की वजह से भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और रवि शास्त्री आदि का ध्यान आकर्षित किया।

वर्ल्ड कप 2007

भारत ने वेस्टइंडीज़ और श्री लंका पर समान जीत दर्ज की और इन दोनों सीरीज में धोनी का औसत 100 से अधिक था। वर्ष 2007 के वर्ल्ड कप में बांग्लादेश और श्री लंका से हारने के बाद भारत वर्ल्ड कप से बाहर हो गई, इसमें धोनी जीरो पर आउट हो गए और पुरे टूर्नामेंट में सिर्फ 29 रन बनाये। धोनी का रांची में बनने वाले घर को JMM के राजनीतिक कार्यकर्ताओ ने छतिग्रस्त कर दिया। अपने चौथे वन डे क्रिकेट मैच में धोनी मैन ऑफ़ द मैच बने। दिसंबर वर्ष 2005 में धोनी को बी-ग्रेड तथा जून 2007 में उन्हें ए-ग्रेड अनुबंध प्राप्त हुआ सितम्बर वर्ष 2007 में ही धोनी को टी-20 में कप्तान बनाया गया था।

2011 वर्ल्ड कप

Mahendra Singh Dhoni

वर्ष 2012 में पांच वर्षो में पहली बार पाकिस्तान की इंडिया टूर आई तथा तीन वन डे मैच सीरीज में अच्छी परफॉरमेंस देते हुए सर्वाधिक रन बनाये हालाँकि भारत 1-2 से हार गया। धोनी और रविचरन आश्विन की साझेदारी का रिकॉर्ड बना यद्यपि भारत हार गया। 2011 वर्ल्ड कप और 2013 ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर महेंद्र सिंह धोनी सभी ICC ट्रॉफी जीतने वाले पहले और एक मात्र कप्तान बने।

इंडियन प्रीमियर लीग

धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 1.5 मिलियन डॉलर में अनुबंधित किया तथा आईपीएल के सबसे महंगे खिलाडी बने। चेन्नई सुपर किंग्स धोनी के कॅप्टेन्सी में 2010, 2011, 2018 तथा 2021 का टाइटल जीती। तथा वर्ष 2008, 2012, 2013, 2015 और 2019 के लीग सीजन में रनर-अप रहे।

व्यक्तिगत जीवन

महेंद्र सिंह धोनी का पैतृक गांव उत्तराखंड के अल्मोरा जिले का ल्वाली गांव है। पुरे गांव में 20/30 परिवार थे। उनके चाचा धनपत सिंह धौनी अभी भी वहां रहते हैं। 4 जुलाई वर्ष 2010 साक्षी सिंह रावत से धोनी की शादी हुई। इनकी एक बेटी भी है जिसका नाम जिबा धोनी है।

अवार्ड्स

  • पद्म भूषण
  • पद्म श्री
  • मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड
  • MTV युथ आइकॉन ऑफ़ द ईयर
  • LG Peoples Choice Awards
  • ICC ODI Player of the Year
  • ICC World ODI XI
  • Castrol Indian Cricketer of the Year

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *