PUBG Ke Liye Best Phones Under 15000 – BGMI के लिए बेस्ट फ़ोन्स

Market में रोज इतने फोन लॉन्च होते है की आपको सही फोन ढूँढने में ही बहुत problems आती है। ऐसे में अगर आपको सही सुझाव नहीं मिले तो पैसों की बर्बादी भी हो सकती है।

खैर आजकल गेम्स खेलने का लुफ्त सभी उठा रहे है। और इसके पीछे PUBG (अब BGMI) जैसे गेम्स का काफी इन्फ्लुएंस रहा है। तभी से सभी फोन कंपनियों में रेस लग गयी, की कौन कितने अच्छे से heavy phone games को चला सकता है। और कौन सा फोन कितने अच्छे फीचर्स दे सकता है। फिलहाल हम 15000 तक के टॉप 5 फोन को बताएँगे जो PUBG या BGMI जैसे games को काफी smooth और अच्छे graphics में रन करते हैं।

BGMI के लिए बेस्ट फ़ोन्स Under 15000

PUBG Ke Liye Best Phones Under 15000 - BGMI के लिए बेस्ट फ़ोन्स

1. MOTOROLA G40 Fusion

MOTOROLA G40 Fusion

G40 fusion मोबाइल 20 अप्रैल 2021 को भारत में लॉन्च किया गया था। ये अपने रेंज में आने वाले सभी फोन्स को कड़ी टककर देता है। क्योंकि इसमें 6.80 इंच की FHD +IPS LCD के टच स्क्रीन और 120 Hz का रीफ्रेश रेट है। जो गेम खेलने के मजे को दोगुना करने में जरा भी समय नहीं लेता। बॉडी प्लास्टिक फ्रेम की और पानी या डस्ट से प्रोटेक्टेड है। साथ ही गोरिल्ला ग्लास लगा हुआ है।और G40 फ्यूज़न HDR10 सर्टिफाइड है।

कैमरा फोन का basic need होता है। हालाँकि G40 fusion में 64 mega pixel f/1.7 का wide + 8mp f/1.4 का ultra wide + 2mp f/2.4 depth का camera setup दिया गया है। और front camera में 16mp f/1.7 का setup दिया गया है।Rear और front दोनों तरफ से 4k मे वीडियो शूट कर सकते हैं। अगर depth में जाके बात करे तो, rare camera से 1080p में 30/ 60/ 240 fps और 4k में 30/ 120 fps में वीडियो शूट कर सकते है। और सेल्फी कैमरा से 1080p में 30/ 60/ 240 fps और 4k में सिर्फ 30 fps में वीडियो शूट कर पाएंगे। और picture quality भी आपको अच्छी मिलेगी।

और फीचर्स की बात करे तो, फेस-अनलॉक, फिंगरप्रिंट सेंसर अन्य काफी सारे छोटे-मोटे फीचर दिए गए है। snapdragon 732g के शानदार processor के होने से ये स्मार्टफोन काफी तेज ग्राफिक्स को डिलिवर करता है। जो की आपके गेमिंग एक्सपीरियन्स को लगभग feel-to-real कर देगा। 4/64 या 6/128 कोई भी वैरियंट हो आपको multitasking में काफी आसानी होगी। 6000 MAH की battery के साथ 20 watt का c type charger फोन को काफी बड़ी battery LIFE देगी। जिससे आप लम्बे समय तक gaming कर सकते है। या normal काम करके 2 से 3 दिनों तक फोन को चला सकते हैं।

DISPLAY (6.80 INCH ) FHD+IPS LCD
PROCESSOR SNAPDRAGON 732G
RAM 4 GB
STORAGE 64GB
BATTERY 6000 mAh
REAR CAMERA 64MP+8MP+2MP
FRONT CAMERA 16MP
REFRESH RATE  120 HZ
PRICE IN INDIA (FLIPKART) 14649

2. REALME 8I

REALME 8I

REALME 8I भारत में 9 September 2021 को launch हुआ था। 6.60 इंच की FHD +IPS LCD display प्लास्टिक बॉडी / फ्रेम के साथ एक अच्छा look देती है। 600 nits peak brightness के साथ glass protection इसके screen quality में चार चाँद लगाती है।120 Hz की refresh rate होने से gaming का experience भी अच्छा है। और super amoled display होने के कारण touch sampling rate 180 Hz है। मतलब की इतना smooth की फोन का next level मजा आ जाए।

बात picture quality की करे तो, rear camera 50mp, f/1.8 wide + 2mp, f/2.4 macro + 2mp, f/2.4 depth का setup दिया गया है।16mp का front camera दिया गया है। वीडियो शूट के लिए आप front कैमरा से 1080p /30fps और rear कैमरा से 1080p /30,60 fps का इस्तेमाल कर पाएंगे। और picture quality भी अच्छी मिल जाती है।

लिथियम-आयन बेस्ड 5000 mAh की एक बड़ी battery के साथ 18 watt का c type charger दिया जाता है। जिसका मतलब एक बार चार्ज करने के बाद आपको लम्बी बैटरी बैकअप मिलेगा। जहां बात होती है gaming की तो इसमें latest MediaTek Helio G96 chip-set होने से gaming performance लाजवाब है। और इसकी वजह से REALME UI 2.0 का उपयोग किया गया है। और एक खास बात और है, आप 256 GB तक storage बढ़ा सकते है। क्योंकि इसमें डायमेनिक रैम एक्सपेंशन टेक्नोलॉजी का use हुआ है। एक्स्ट्रा features की बात करे तो साइड माउंटेन लॉक, face lock और triple card slot भी है।

DISPLAY  (6.60 INCH) FHD+IPS LCD
PROCESSOR MEDIATEK HELIO G96
RAM 4 GB
STORAGE 64 GB
EXPANDABLE STORAGE  256 GB
BATTERY  5000 mAh
REAR CAMERA 50MP+2MP+2MP
FRONT CAMERA 16MP
REFRESH RATE  120 Hz
PRICE IN INDIA (FLIPKART)  13,999

3. Samsung Galaxy M32

Samsung Galaxy M32

अभी तक के बताये सभी फोन made in china थे। तो अगर आपको non china policy, मेरा मतलब non china ब्रांड का फोन लेना है तो आप Samsung के m32 4g के साथ जा सकते है। इंडिया में 25 June 2021 को लॉन्च किया था। 6.4 इंच के FHD+ super amoled, u-cut display, 90hz का refresh rate हैं। 180hz का touch rate के साथ ही 800 nits high brightness आपको कॉन्टेंट watching और fast gaming में काफी मजे देगी। और gorilla glass 5 का protection भी मिलता है।

रही बात camera setup की तो rear camera में 64mp, f/1.8 (wide)+ 8mp, f/2.2 (ultrawide)+ 2mp, f/2.4 (macro)+ 2mp, f/2.4 (depth) का Quad camera setup दिया गया है। और front camera में 20mp, f/2.2 (wide) का setup है। rear camera के साथ आप 1080p /30,60 fps में video shoot कर सकते है। और front camera setup से 1080p /30fps में वीडियो शूट कर सकते हैं।

लिथियम-आयन बेस्ड 6000 की एक बड़ी battery के साथ 15 watt का c type charger दिया है। जिसका मतलब एक बार चार्ज करने के बाद आपको लम्बी बैटरी बैकअप मिलेगा। android v11.0 , one UI 3.1 के ऑपरेटिंग सिस्टम और MediaTek के Helio G80 का ओक्टा कोर प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। जिससे आप एक स्मूथ गेमिंग कर सकते है। हालाँकि मै आपको बताता चलूँ की इसका भार 196 ग्राम है तो गेम खेलते वक्त या किसी भी काम में वजन से प्रॉब्लम नहीं आएगी। ये डिवाइस आपको 14,999 में मिल जायेगा।

DISPLAY  (6.4 INCH)FHD+SUPER AMOLED
PROCESSOR MEDIATEK HELIO G80
RAM 4 GB
STORAGE 64 GB
BATTERY  6000 mAh
REAR CAMERA 64MP+8MP+2MP+2MP
FRONT CAMERA 20MP
REFRESH RATE  90 Hz
PRICE IN INDIA (AMAZONE)  14,999

4. Redmi Note 10S

REDMI NOTE 10S 

Redmi note10s भारत में 10 may 2021 को लॉन्च हुआ था। 10s को plastic frame और plastic body का फायदा उठाते हुए Redmi ने काफी cool design दिया है। साथ ही फोन water, dust से प्रोटेक्टेड है। डिस्प्ले की बात करे तो 6.43 इंच का FHD +Amoled डिस्प्ले, 60hz की refresh rate दिया है। 1100 nits की high brightness के साथ आपको gaming और content watching में काफी अच्छा experience मिलेगा।

rear camera भी आपको काफी अच्छा मिलेगा क्योकि 64mp, f/1.8(wide) +8mp, f/2.2(ultrawide) +2mp, f/2.4 (macro) +2mp, f/2.4(depth) का quad camera setup मिलता है। इसके साथ आप 4k /30fps ,1080p /30,60,120 fps और 720p / 960 fps में वीडियो की रिकॉर्डिंग कर पाएंगे। front camera में 13mp, f/2.5 के camera setup से 1080p /30fps में वीडियो शूट कर सकते हैं। और picture quality तो बेस्ट है ही।

लिथियम आयन की 5000mah की बैटरी, 33watt के type-c का charger मिलता है। android v11.0 ,  miUi के ऑपरेटिंग सिस्टम और MediaTek के Helio G95 का  प्रोसेसर का use किया है। इंटेंस गेमिंग के लिए इसका प्रोसेसर तगड़ा है। जिससे आपको नार्मल और गेमिंग use में काफी मजा आने वाला है। हालाँकि मै आपको बताता चलूँ की इसका भार 178.8 ग्राम है। जिससे गेम खेलते वक्त वजन की दिक्कत नहीं होगी।

DISPLAY  (6.43 INCH)FHD+AMOLED
PROCESSOR MEDIATEK HELIO G95
RAM 6 GB
STORAGE 64 GB
BATTERY  6000 mAh
REAR CAMERA 64MP+8MP+2MP+2MP
FRONT CAMERA 13MP
REFRESH RATE  60 Hz
PRICE IN INDIA (AMAZONE)  14,999

5. Realme Narzo 30 5G

Realme Narzo 30 5G

अगर आप 15000 के फोन में 5g का सपोर्ट भी चाहते है तो आप REALME के NARZO 30 5G के तरफ जाना चाहिए। प्लास्टिक की फ्रेम और बॉडी के साथ, डस्ट और वाटर प्रोटेक्टेड भी है। डिस्प्ले की बात करे तो 6.5 इंच का FHD +IPS LCD, 90hz की refresh rate, 180hz की touch sampling rate तो है ही। साथ ही 600 nits की high brightness के साथ आपको intense gaming और content watching में काफी अच्छा experience देगा।

Rear camera भी आपको काफी अच्छा मिलेगा क्योंकि 48mp, f/1.8(wide)+2mp, f/2.4(macro) +2mp, f/2.4 (depth) का quad camera setup मिलता है। इसके साथ आप 4k /30p और 1080p /30 ,60 fps में वीडियो की रिकॉर्डिंग कर पाएंगे। और front camera में 16mp, f /2.1 के setup से 1080p/30fps में वीडियो शूट कर सकते हैं। मतलब की आपको एक डिसेंट कैमरा सेटअप दिया गया है।

लिथियम-आयन बेस्ड 5000 की एक बड़ी battery के साथ 18 watt का c type charger दिया है। जिसका मतलब एक बार चार्ज करने के बाद आपको लम्बी बैटरी-बैकअप मिलेगी। Android v11.0 , one UI 2.0 के ऑपरेटिंग सिस्टम और MediaTek के Dimensity700 के ओक्टा कोर प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। जिससे intense गेमिंग के मजे काफी smoothly से ले पायंगे। हलांकि मैं आपको बताता चलूँ की इसका भार 185 ग्राम है। तो गेम खेलते वक्त वजन से कोई परेशानी नहीं आएगी। ये डिवाइस आपको 14,999 में मिल जायेगा।

DISPLAY  (6.5 INCH) FHD+IPS LCD
PROCESSOR MEDIATEK DIMENSITY 700
RAM 4 GB
STORAGE 64 GB
EXPANDABLE STORAGE  1 TB
BATTERY  5000 mAh
REAR CAMERA 48MP+2MP+2MP
FRONT CAMERA 16 MP
REFRESH RATE  60 Hz
PRICE IN INDIA (AMAZONE)  14,999

निष्कर्ष

बताये गए सभी फोन्स की अपनी एक खाशियत है। 15 हजार तक ये टॉप के 5 गेमिंग फोन हैं। आप इनमे से अपने पसंद के ब्रांड का फोन चुन सकते हैं। सारे device आपको flipkart, Amazon या ऑफलाइन दुकानों पर ले सकते हैं। आपके दिमाग में कोई सवाल हो या कोई और जानकारी हो कमेंट सेक्शन में जरूर बताये।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *