BGMI/PUBG vs Free Fire in Hindi

पिछले कुछ सालों में गेमिंग इंडस्ट्री ने भारत जैसे देशों में बहुत प्रॉफिट बटोरा है। जब PUBG को 23 मार्च 2017 को PC पर लॉन्च किया गया और कुछी महीनों में PUBG मोबाइल का रजिस्ट्रेशन ओपन हुआ। तभी से भारत में इसका क्रेज on-the-top पर था। और जब 20 दिसम्बर 2017 को PUBG मोबाईल स्मार्टफोन्स पर लॉन्च हुआ। तब लोगो ने पहली बार अपने फोन में एक कम्प्यूटर पर खेले जाने वाले गेम को खेला। क्योंकि सभी के पास कम्प्यूटर नहीं थे या फिर अगर किसी के पास थे तो वो इतने मंहगें भी नहीं होते थे की उसपर गेम खेला जा सके।

पर 2017-18 तक सस्ते स्मार्टफोन्स की लाइने लगनी शुरू हो गयी थी। जिनके प्रोसेसर इतने केपेबल थे की वो PUBG को आराम से चला सके। हाल फिलहाल हम PUBG को BGMI के नाम से जानते है। जोकि भारत में डाटा चोरी के मामले से सितम्बर 2020 को बैन हुए। और उसके बाद 2 जुलाई 2021 को BGMI के नाम से वापस नई पॉलिसी के साथ लॉन्च हुआ।

PUBG की हिस्ट्री

ब्रेंडन ग्रीन जिन्हे क्रियेटर ऑफ PUBG भी कहते है। ये कोई फुल टाइम गेम डिजाइनर नहीं थे। बल्कि एक आइरिश फोटोग्राफर हुआ करते थे। और साथ ही थोड़ा बहुत वेब डिजाइनर और ग्राफिक डिजाइनर का काम जानते थे। कुछ समय बाद आयरलैंड से ब्राजील सिफ्ट हो गए। और अपनी गर्लफ्रेंड से सादी करके उसके साथ ही ब्राजील में रहने लगे। जब 2 साल बाद इन दोनों का डिवोर्स हो गया जिससे वो डिप्रेस्ड रहने लगे और वापस आयरलैंड लौट गए।

वहां पर वो हमेशा गेम्स खेला करते थे। असैसिन्स क्रीड, कॉल ऑफ ड्यूटी जैसे कुछ गेम्स शामिल थे। खुछ समय बाद इन्हे दो और गेम्स पसंद आये, पहले का नाम था “आर्मा” जो की एक आर्मी टैक्टिकल गेम है, जिसमे काफी मोड किये जा सकते है। और दूसरा गेम था “डे-जेड” ये आर्मा गेम का ही मोड है, जिसमे जोम्बीज से लड़ना पड़ता है। इससे ही इन्फ्लुएंस होकर ब्रैंडेन ने डे-जेड गेम का ही एक मोड बनाया, जिसका नाम था “बेटेलरॉयल”।

ये नया गेम मोड बहुत पॉपुलर हुआ, जिससे इम्प्रेस होकर सोनी ऑनलाइन एंटरटेनमेंट जो अब “डेब्रीक” के नाम से जाना है। उन्होंने ब्रैंडेन को जॉब दिया और एक गेम बनाने को बोला, जोकि एक सर्वाईवल गेम था और डे-जेड से ही इंस्पायर था। उस गेम का नाम था “H1Z1:king of the kil. जिसके बाद ब्रेंडेन ने डेब्रीक को छोड़ दिया। फरवरी 2016 में इन्हे साउथ कोरियन की क्राफ्टोन कम्पनी में क्रिएटिव डायरेक्टर की जॉब मिली। क्राफ्टोन कम्पनी एक ऐसा गेम बनाना चाहती थी जो किसी ने आजतक नहीं बनाया था। शुरुआती 2016 में ब्रेंडेन और उनकी टीम गेम बनाने में लग गए। मार्च 2017 में PUBG को अर्ली एक्सेस के रूप में रिलीस किया। नये कॉन्सेप्ट के इस यूनिक गेम को गेमर्स ने बहुत पसंद किया। और इसी तरह PUBG बहुत ही कम समय में गेमिंग की दुनिया का बादशाह बन गया।

BGMI/PUBG Gameplay

हंगर गेम और बेटेलरॉयल जैसे मूवीस से इंस्पायर इस गेम में 100 लोगों को एक साथ, एक टापू पर छोड़ देते हैं। अगर अकेले खेल रहे हैं तो आपको 99 बंदों को मारते हुए सर्वाइव करना होगा। जिसके लिए आपको कई तरह की बंदूके, ग्रेंडेस, टूल्स, गाड़ियाँ, एनर्जी ड्रिंक्स, मेडिकिट, हेलमेट, और कई तरह के लड़ने के हथियारों को ढूंढना पड़ेगा। और मजे की बात ये है की 99 एनेमी जो है वो सभी ऑनलाइन खेलने वाले इंसान ही है। जिससे आपके और उनके डिसीजन मेकिंग कैपेबिल्टी से गेम काफी मजेदार हो जाता है। आपको जीतने के बाद विनिंग रिवॉर्ड के तोर पे चिकेन डीनर का टैग दिया जाता है। अगर आपको दो लोगो के साथ या चार के टीम में खेलना हो तो, ये सुविधा भी उपलब्ध है।

Also Read: PUBG Ke Liye Best Phones Under 15000 – BGMI के लिए बेस्ट फ़ोन्स

Free Fire हिस्ट्री

FREE FAIR को भारत में बहुत पसंद किया गया। जिसका मेन रीजन इसका कम रैम वाले फोन्स में अच्छे से चलना है। ग्रीना कम्पनी के फाउंडर फोरेस्ट ली ने इस पर ध्यान दिया की सारे बेटेलग्राउंड गेम्स सिर्फ कम्प्यूटर और गेमिंग कंसोल्स के लिए ही बनते है। तब उनका प्लान ऑनलाइन बेटेलग्राउंड गेम्स को फोन के लिए बनाने का था। वो एक ऐसा गेम बनाना चाहते थे जिसमे लोग अपने दोस्तों के साथ ऑनलाइन गेम खेल सके। जो कम से कम 2gb रैम वाले फोन में भी चल सके।

फिलहाल अभी तक किसी ने भी इस तरह का गेम लॉन्च नहीं किया था। फोरेस्ट ली को पता था की आगे चलके इसी तरह के गेम्स राज करेंगे। और अपनी टीम के साथ इस गेम के काम को शुरू कर दिया। इसे 23 अगस्त 2017 को भारत में रिलीस कर दिया गया था। ये धीरे-धीरे इतना खेले जाने लगा की PUBG जैंसे गेम्स को भी पीछे छोड़ दिया। जिसका सबसे बड़ा कारण इसके कम साइज में अच्छा ग्राफिक्स देने का है। रही बात अच्छे ग्रफिक्स की तो 28 सितम्बर 2021 को भारत में FREE FAIR MAX लॉन्च होगा। जिसको आप महँगे फोन में अच्छे ग्रफिक्स का लुफ्त ले पाएंगे। या फिर यह कहे की सस्ते फोन वालों को सस्ता free fair और मँहगे फोन वालों को अच्छा free fair max का प्रबंध हुआ है।

Free Fire Gameplay

FREE FAIR में एक बार में 50 लोगो को एक साथ एक टापू पर छोड़ते हैं। अगर अकेले खेल रहे हैं तो आपको 49 बंदों को मारते हुए सर्वाइव करना होगा। जिसके लिए आपको कई तरह की बंदूके, ग्रेंडेस, टूल्स, गाड़ियाँ, एनर्जी ड्रिंक्स, मेडिकिट, हेलमेट, और कई तरह के लड़ने के हथियारों को ढूंढना पड़ेगा। और मजे की बात ये है की 49 एनेमी जो है वो सभी ऑनलाइन खेलने वाले इंसान ही है। जिससे आपके और उनके डिसीजन मेकिंग कैपेबिल्टी से गेम काफी मजेदार हो जाता है। आपको जीतने के बाद विनिंग रिवॉर्ड के तोर पे booyah का टैग दिया जाता है। अगर आपको दो लोगो के साथ या चार के टीम में खेलना हो तो ये सुविधा भी उपलब्ध है।

BGMI/PUBG vs Free Fire

BGMI/PUBG vs Free Fire in Hindi

Free Fire  BGMI/PUBG
लॉन्च डेट  23 अगस्त 2017 को भारत में 20/12/2017 (पर बैन के बाद 2/7/2021)
प्लेयर की संख्या  50 प्लेयर 100 प्लेयर
ग्राफिक्स  ढीक-ढाक बहुत स्ट्रांग /बेस्ट
गन स्किन्स  हर गन स्किन की एक अबेलिटी है। गन्स की स्किन है, पर उसमे अबेलिटी नहीं होती।
कैरेक्टर  हर कैरेक्टर की अपनी अलग अबेलिटी है। कैरेक्टर्स तो है पर, उनकी कोई अबेलिटी नहीं होती।
गेमर्स  अधिकतर कम उम्र के बच्चे खेलते हैं। अधिकतर 18+ उम्र के प्लेयर खेलते हैं।
गेम अबेलिटी  गन की स्किन, पेट, कैरेक्टर ये सभी पाने के लिए पैसे लगाने पड़ते हैं। और इनमे अलग-अलग पावर होती है। गन की स्किन, पेट, कैरेक्टर ये सभी पाने के लिए पैसे लगाने पड़ते हैं। पर उससे गेम पर कोई असर नहीं होता।
स्किल  स्किल से ज्यादा अच्छे पावर के कैरेक्टर्स और स्किन्स मैटर करती है। सिर्फ गेमिंग स्किल मैटर करती है।
ई-स्पोर्ट्स  ई-स्पोर्ट्स होता है। ई-स्पोर्ट्स होता है।
गेम-प्ले डिफोल्ट एम सिस्टम के कारण खेलना आसान है। गेमिंग स्किल के बिना नहीं खेल सकते।
फोन  2gb के फोन में आराम से खेल पाओगे। कम से काम 4gb का फोन जरूरी है।
गेम-मनी गेम के अपने पैसे है, जिन्हे डायमंड्स कहते है। गेम के अपने पैसे है, जिन्हे UC कहते है
गेम फैंटेसी और रियलिटी को मिक्स तो किया है। पर फैंटेसी को ज्यादा ही रखा है। फैंटेसी कम और रियलिटी को ज्यादा मिक्स किया है।
पसंद  काफी पसंद किये जाने वाला गेम है। काफी पसंद किये जाने वाला गेम है। और साथ ही गेमिंग इंडस्ट्री के लिए कई रास्ते खोलने वाला गेम साबित हुआ है।

निष्कर्ष

दोनों गेम्स के अपने-अपने अलग फैन बेस है। जो इसको पसंद करते है। आपको अगर free fair में भी PUBG/BGMI जैसा ग्राफिक्स चाहिए, तो आपको free fair max का इन्तजार करना पड़ेगा। जो की 28/9/2021 को लॉन्च हो रहा है। हालाँकि इन दोनों गेम्स के अपने ही खास बात भी है। पर फिलहाल अगर कम्पेयर किया जाय तो BGMI/PUBG को ही बेस्ट माना जायेगा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *