Twin Tower Demolition: नोएडा के सुपरटेक ट्विन टावर को ध्वस्त कर दिया  गया है।

प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से टावर के आसपास की सोसाइटी को खाली करा दिया है। 

सेक्टर-93-ए में बने 103 मीटर ऊंचे एपेक्स और 97 मीटर ऊंचे सियान टावर को ध्वस्त करने के लिए 3700 किलो विस्फोटक अलग-अलग फ्लोर पर लगाया गया है।

पुलिस से मंजूरी मिलने पर दोपहर ढाई बजे ‘ट्रिगर’ दबाया गया।

नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रितु माहेश्वरी ने बताया कि करीब 60 हजार टन मलबा दोनों टावर से निकलेगा। 

सेक्टर-93-ए में बने 103 मीटर ऊंचे एपेक्स और 97 मीटर ऊंचे सियान टावर को ध्वस्त करने के लिए 3700 किलो विस्फोटक अलग-अलग फ्लोर पर लगाया गया है। 

ध्वस्तीकरण के बाद उठने वाली धूल को साफ करने के लिए कर्मचारी, स्वीपिंग मशीन, एंटी स्माग गन और पानी छिड़कने की मशीन के साथ वहां मौजूद रहेंगे। 

टावरों का निर्माण अवैध तरीके से किया गया था, इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने ट्विन टावर्स को गिराने का आदेश दिया।