आइये जानते हैं राजू श्रीवास्तव के बारे में 10 तथ्य। 

1. राजू श्रीवास्तव का असली नाम राजू नहीं बल्कि सत्यप्रकाश श्रीवास्तव था।

2.शुरुआती दिनों में उन्होंने ऑटो रिक्शा भी चलाया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में छोटे-छोटे रोल किए।

3. राजू श्रीवास्तव ने बॉलीवुड में अनिल कपूर की फिल्म तेजाब के जरिए कदम रखा था।

4. द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज शो में उप-विजेता रहे। हालांकि, इस शो ने उन्हें देश में कॉमेडी किंग  बना दिया।

5. उन्होंने टीवी के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस-3 में भी हिस्सा लिया था।

6. उन्हें अमिताभ बच्चन की मिमिक्री के लिए पहली बार 50 रुपये का इनाम भी मिला था।

7.राजू श्रीवास्तव ने कॉमेडी के बाद राजनीति में भी हाथ आजमाया।

8. पीएम मोदी ने उन्हें स्वच्छ भारत मिशन का चेहरा भी बनाया था।

9.दुनिया को जिंदगीभर हंसाने वाले राजू आखिरकार बुधवार, 21 सितंबर, 2022 को सबको रूला गए।

10. उनके फेमस किरदार के कारण लोग उन्हें गजोधर भइया के नाम से भी बुलाते थे।