मुंबई के पास पालघर में रविवार को हुए ऐक्सिडेंट में टाटा सन्स के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री की मौत हो गई।

मिस्त्री को 2011 में रतन टाटा के उत्तराधिकारी के तौर पर चुना गया था।

वह मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे. उनके साथ गाड़ी महिला डॉक्टर अनाहिता पंडोले चला रही थीं। 

डॉ अनाहिता पंडोले को सड़क के किनारे लगे होर्डिंग्स की वजह से गाड़ी चलाने में दिक्कत होती थी।

अनाहिता पंडोले मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। डॉ. अनाहिता पंडोले बांझपन प्रबंधन, उच्च जोखिम प्रसूति और एंडोस्कोपी सर्जरी में स्पेशलिस्ट हैं।

चार जुलाई 1968 को मुंबई में जन्मे सायरस के पिता पालोंजी मिस्त्री भी बहुत बड़े बिजनेस टायकून थे।

पालघर पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कार चालक ने कंट्रोल खो दिया. एक चश्मदीद ने बताया कि एक महिला कार चला रही थी और उसने बाईं ओर से दूसरे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की। 

उन्होंने दो दिन पहले ही वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के किनारे लगे होर्डिंग्स को लेकर विरोध किया था।